Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19 Finale: फरहाना भट्ट को पछाड़ गौरव खन्ना ने मारी बाज़ी, बिग बॉस 19 के बने विनर; ट्रॉफी संग जीता लाखों रुपये का इनाम

Bigg Boss 19 Finale: फरहाना भट्ट को पछाड़ गौरव खन्ना ने मारी बाज़ी, बिग बॉस 19 के बने विनर; ट्रॉफी संग जीता लाखों रुपये का इनाम

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस का 19वां सीजन एक रोमांचक सफर के बाद समाप्त हो गया है, जहां टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना ने विजेता का ताज अपने नाम किया। इस सीजन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन गौरव की रणनीति, शांत स्वभाव और घरवालों के साथ उनके रिश्तों ने उन्हें अंत तक मजबूत बनाए रखा। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराकर न केवल चमचमाती ट्रॉफी उठाई, बल्कि 50लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की।

गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19के विनर

दरअसल, 7दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने गौरव को विजेता घोषित किया। फिनाले में तनावपूर्ण पल थे, जहां गौरव और फरहाना भट्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिर में दर्शकों के वोट्स और गौरव की परफॉर्मेंस ने उन्हें आगे रखा। सलमान ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि गौरव ने शो को गरिमा के साथ खेला। जीत के बाद गौरव ने कहा 'बिग बॉस में आने के दो कारण थे, पहला सलमान सर से मिलना और दूसरा फैंस को असली गौरव दिखाना।'

बता दें, गौरव खन्ना एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता हैं। उन्होंने पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन भी जीता था, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। बिग बॉस 19में गौरव ने लेट एंट्री ली, लेकिन जल्द ही अपनी समझदारी से घर में अपनी जगह बना ली। वे पहले फाइनलिस्ट बने और पूरे सीजन में विवादों से दूर रहते हुए खेल पर फोकस रखा। उनकी यह रणनीति काम आई और उन्होंने घरवालों को आउटस्मार्ट करते हुए जीत हासिल की।

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग #GauravKhanna

जीत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने गौरव की गरिमा और दिल से खेलने की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'गौरव ने साबित कर दिया कि ईमानदारी जीतती है!' जबकि दूसरे ने उनके दोस्त मिर्दुल की सराहना की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका साथ दिया। फैंस ने हैशटैग #BiggBoss19 और #GauravKhanna से पोस्ट शेयर किए, जिसमें वीडियो और फोटोज से जीत का जश्न मनाया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast