शहनाज गिल के नए गाने से भावुक हुए सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस

शहनाज गिल के नए गाने से भावुक हुए सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस

नई दिल्ली: टेलिविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 से दर्शकों के दिल मे जगह बनाने वाली शहनाज गिल अब सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग का हुनर दिखा रही है। वही ऐक्ट्रेस ने हाल ही में एक गाने का वीडियो शेयर किया है,जिसे सुनकर लोगों को एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। इस गाने को सुनने के बाद शहनाज के फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे है।

बता दें कि, शहनाज गिल लंबे समय तक गमगीन रहने के बाद अब अपने काम पर ध्यान देने लगी है। इसी साथ शहनाज ने पिछले दिनों फिल्म कबीर सिंह का गाना क्या हाल हो गया है गाते हुए एख वीडियो शेयर किया था,जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। वही एक बार फिर शहनाज का नया गाना वायरल हो रहा है। दरअसल, शहनाज ने नेहा ककड़ का मशहूर गाना लोग हमसे जलते है गाया है। जहां एक तरफ फैंस इसे सुनकर शहनाज की मीठी आवाज की तारीफ कर रहे है वहीं दूसरी ओऱ कई लोग इमोशनल भी हो रहे है। इसके अलावा फैंस तारीफ करते हुए लिख रहे है हाय मरजावां सना क्या वॉयस है। कोई उनकी आवाज की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें मल्टी टैलेंटेड कह रहा है। कई लोग शहनाज के इस गाने को सुनकर सिद्धार्थ के साथ उनके प्यार भरे दिनों को याद कर रहे हैं।

इसके अलावा अब शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब तक पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख'  में आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आई है। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी थे। शहनाज गिल पंजाबी गानों में नजर आती रहती है। वहीं अब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख लिया है। जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है।

Leave a comment