
Priyanka Chopra Necklace in MET GALA 2023: आज कल जिस इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला की । देश दुनिया की हसीनाएं इसमें शिरकत कर रही हैं। लेकिन जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया वो ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का लुक। प्रियंका का मेट गाला इवेंट 2023 लुक काफी वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस अपने हसबैंड के साथ ब्लैक में ट्विनिंग करके पहुंची थीं। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था. इस दौरान एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं।
ग्लोबल आइकन ने मेट गाला 2023 में 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था। हालांकि, जिस चीज ने ध्यान खींचा वह प्रियंका के नेकलेस की कीमत थी। वायरल हो रहे एक ट्वीट की मानें तो प्रियंका के नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है। ट्वीट में लिखा है, "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।"दिलचस्प बात यह है कि बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब गाला इवेंट में एंट्री की तो उनका सबसे जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ। एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास भी थे।
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात जाए तो प्रियंका अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई अमेरिकी वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्शन थ्रिलर सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। प्राइम वीडियो वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं। वहीं ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु हैं। साथ ही साथ प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ भी इसी महीने रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं।
Leave a comment