Search KhabarFast

Press ESC to close

जल्द पापा बनेंगे सलमान खान! नए शो में किया बड़ा खुलासा, बोले- बच्चे जरूर होंगे

जल्द पापा बनेंगे सलमान खान! नए शो में किया बड़ा खुलासा, बोले- बच्चे जरूर होंगे

Salman Khan: सलमान खान अब सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि जल्द पापा बनने की प्लानिंग में भी हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाले चर्चित टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में आमिर खान और सलमान खान पहले मेहमान बनेंगे। शो में ढेर सारी मस्ती, फ्रेंडली झगड़े और दिलचस्प खुलासे देखने को मिलेंगे। सलमान अपने पुराने रिश्तों और फ्यूचर प्लान्स को लेकर चौंकाने वाले बयान देते नजर आएंगे।

"रिश्तों में गलती मेरी थी…" – सलमान

शो के दौरान सलमान ने अपने टूटे हुए रिश्तों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा ग्रो करता है तो दिक्कतें शुरू होती हैं… इनसिक्योरिटीज आ जाती हैं। मैं मानता हूं कि मेरे पुराने रिश्तों के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।” सलमान का यह कबूलनामा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अब तक का सबसे ईमानदार बयान माना जा रहा है।

"बच्चे जरूर होंगे, धीरे-धीरे सब होगा"

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या वह पिता बनना चाहते हैं? इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “बच्चे? एक दिन जरूर होंगे। धीरे-धीरे ही बच्चे होते हैं, पर आगे क्या होता है, वो देखते हैं।” सलमान खान को बच्चों से प्यार किसी से छुपा नहीं है, और वे फिलहाल ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हुए भी अक्सर बच्चों का ज़िक्र करते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिलजीत दोसांझ के शो को दिल्ली पुलिस की हरी झंडी, अब तय तारीख पर कॉन्सर्ट का होना पक्का

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा अनिल पंडित अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast