Search KhabarFast

Press ESC to close

Elvish Yadav ने तोड़ा शहनाज के भाई का दिल, शहबाज बोले- एल्विश ऐसा बंदा है जो हमारे घर...

Elvish Yadav ने तोड़ा शहनाज के भाई का दिल, शहबाज बोले- एल्विश ऐसा बंदा है जो हमारे घर...

Bigg Boss 19: बिग बॉस की कैटरीना कैफ उर्फ फेमस एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है। शो के फैंस से शहबाज को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हाल फिलहाल के एक एपिसोड में शहजाब Bigg Boss OTT 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की बुराई करते नजर आए हैं। जिसके बाद मानों उन्होंने उड़ता तीर ले लिया है। दरअसल, एक एपिसोड में शहबाज एल्विश को एहसान फरामोश बुलाते हुए दिखे। जिसके बाद से दोनों के फैंस के बीच में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

एल्विश यादव से शहबाज को मिला धोखा?

इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव गेस्ट बनकर आए थे। बता दें, एल्विश शहबाज को शो से पहले से ही जानते हैं। पुरानी पहचान होने के बावजूद एल्विश ने शहबाज से कुछ खास बात नहीं की।

साथ ही बता दें, शो शुरू होने से पहले Jio Hotstar पर ऑडियंस को शहबाज और मृदुल तिवारी में से किसी एक को Bigg Boss के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर देखने के लिए वोट देने को कहा गया था।  लेकिन इस वक्त एल्विश ने शहबाज की जगह मृदुल तिवारी को सपोर्ट किया था। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से मृदुल के लिए वोट भी मांगे थे।

इन सब के बाद अब जब एल्विश Bigg Boss के घर में गेस्ट बनकर आए तो शहबाज घरवालों से उनकी बुराई करते हुए दिखाई दिए। एक एपिसोड में शहबाज ने अमाल मलिक और जीशान कादरी संग एक कन्वर्सेशन के दौरान कहा, “एल्विश ऐसा बंदा है जो हमारे घर आ चुका है। हमने उसकी फुल सेवा भी की है। यहां तक कि अपने डिजाइनर को बोलकर उसके लिए कपड़े तक बनवाए, उसके लिए सबकुछ किया।

आगे शहबाज कहते हैं, 'मगर जब मेरी और मृदुल की वोटिंग हो रही थी तो उस बंदे ने बोला कि एक तरफा कर दो। अगर तुम्हें एक बंदे से ज्यादा प्यार है तो तुम ये बोल सकते थे कि भाई दोनों मेरे यार हैं, पर मैं चाहता हूं कि मृदुल आगे जाए। जबकि मेरी बहन शहनाज ने बोला था कि दोनों बच्चे हैं और दोनों को मौका मिलना चाहिए बिग बॉस में जाने का। अब इसको चुभ गई।'

एल्विश ने दुखाया शहबाज का दिल!

शहबाज की बातें सुनने के बाद अमाल शहनाज की तारीफ करते हुए बोले, "हर इंसान एक जैसा नहीं होता," जिसके बाद जीशान कादरी ने भी शहबाज को समझाया। जीशान शहबाज से बोले, "अगर तेरे घर में कोई आया, रहा, रोटी तोड़ी और फिर भी उसने आपका साथ नहीं दिया, तो वो उसका दिखाता है, आपका नहीं।"

शहबाज के इस बयान के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, जिससे दोनों के फैंस दो ग्रुप में बंट गए। अब शहबाज के इन आरोपों पर एल्विश क्या बोलते हैं ये तो देखने वाली बात होगी, लेकिन जो भी होगा एंटरटेनमेंट फुल ऑन होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast