
Khatron ke Khiladi 13 Contestents:रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। आए दिन इस सीजन के प्रतिभागियों के नाम सामने आ रहे हैं। एक ऐसा नाम ऐसा सामने आया है जिसने अपने किरदार से घर घर में पहचान बनाई है। हम बात कर रहें हैं ऐश्वर्या शर्मा की।
ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में टीवी शो गुम हैकिसी के प्यार में को छोड़ने के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंनेशो में पाखी नाम का एक निगेटिव किरदार निभाया था। उनके किरदार के लिए उन्हे लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं मिली थी। बताते चलें, उन्हें नील भट्ट और आयशा सिंह के साथ चित्रित किया गया था,साथ ही इस शो नेहमेशा शीर्ष पांच लोकप्रिय शो में जगह बनाई थी। ऐश्वर्या के शो छोड़ने की खबर से उनके कई फैंस को झटका लगा था ।लेकिन अब उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी के रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी। रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ऐश्वर्या शर्मा शो का हिस्सा बनने को लेकर खासा उत्साहित हैं और अपनी क्षमताओं का पता लगाने के लिए उत्सुक हैं।
ऐश्वर्या शर्मा से पहले कई मशहूर टीवी सेलेब्स के नाम भी चर्चा में बने हुए हैं जो इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अपना दमखम दिखाएंगे। इस मामले में बिग बॉस 16 के रनरअप रहे शिव ठाकरे, टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी और एक्टर अर्जित तनेजा जैसे नाम शामिल हैं।
Leave a comment