Joker 2 Trailer: मैं अब अकेला नहीं हूं...गोथम सिटी को फिर तबाह करने आ रहा है जोकर

Joker 2 Trailer: मैं अब अकेला नहीं हूं...गोथम सिटी को फिर तबाह करने आ रहा है जोकर

Joker 2 Trailer: फिल्म जगत का सबसे सनकी लेकिन सबसे चहेता विलेन 'जोकर' वापसी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार वह अकेले नहीं हैं। जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा स्टारर 'जोकर: फोली ए डू' यानी 'जोकर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यकीन मानिए 2 मिनट 25 सेकेंड में आर्थर फ्लेक के किरदार में जोकिन एक बार फिर दिल जीत लेते हैं।समंदर सी खामोश आंखें और बादलों जैसे गहरे भावों वाले चेहरे पर आर्थर की मुस्कान बहुत कुछ कहती है। ट्रेलर में एक सीन है, जहां एक किरदार आर्थर से पूछता है- क्या बदल गया है आर्थर? इस पर वह जवाब देते हैं- मैं अब अकेला नहीं हूं।

'जोकर: फोली ए डू' के ट्रेलर में आर्थर और हार्ले क्विन (लेडी गागा) की मुलाकात होती है। जब आप उन्हें शुरुआत में देखें तो उनकी मासूमियत से धोखा न खाएं, क्योंकि उन दोनों में एक अलग-अलग ऑल्‍टर ईगो होती है। इन दोनों के अंदर एक खूंखार अपराधी छिपा हुआ है। 'जोकर 2' साल 2024 की वो फिल्म है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह 2019 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'जोकर' का सीक्वल है। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी फिल्म में म्यूजिक को भरपूर जोर दिया गया है।

गोथम शहर को तबाह करने की है तैयारी

फिर हम पूरे ट्रेलर में हार्ले और आर्थर को एक साथ देखते हैं। वह आर्थर से कहती है, 'चलो यहां से निकलें।' इसके बाद दोनों जेल से फरार होते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों गोथम सिटी पहुंच गए हैं। इस पूरे ट्रेलर के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है, जिसका मूल है कि इस दुनिया को प्यार की जरूरत है। लेकिन क्या आर्थर और हरलीन सचमुच प्यार बांटने आये हैं? जाहिर तौर पर बिल्कुल नहीं। डायरेक्टर टॉड फिलिप्स की यह फिल्म 4 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a comment