हर हर शंभू के बाद फरमानी नाज के इस गाने ने मचाया धमाल,लोगों ने दिखाया बेशुमार प्यार

हर हर शंभू के बाद फरमानी नाज के इस गाने ने मचाया धमाल,लोगों ने दिखाया बेशुमार प्यार

नई दिल्ली: हर हर शंभू गाना से मशहूर हुई फरमानी नाज लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उन्हें बिग बॉस के ओर से भी ऑफर मिला था लेकिन फरमानी के भाई फरमान ने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने इस शो में जाने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि फरमानी को मुस्लिम संगठनों के द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है लेकिन फरमानी ने भी साफ कर दिया है कि वह इन धमकियों से नही डरने वाली है। वहीं अब हर हर शंभू के बाद अब फरमानी भगवान श्रीकृष्ण का एक नया गीत लेकर आ गई है।

बता दें कि,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले फरमानी नाज ने यह वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में फरमानी अपने पूराने अंदाज में भजन गाती दिखाई दे रही है। भजन के बोल है हरे हरे कृष्णा। इसवीडियो को उन्होंने 5 अगस्त को  अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसे लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ साल पहले फरमानी का चूल्हा लीपते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था,इस वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस ही के साथ फरमानी के पहले वीडियो को यूट्यूब पर एक दिन में ही 9 मिलियन से ज्यादा लोगों के द्वारा देखा गया था।

इसके अलावा साल 2021 में फरमानी नाज सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थी। इस शो में फरमानी ने अपने भाई के साथ अपना परफॉर्मेंस दिया था। इंडियन आइडल के जजेस के द्वारा फरमानी के आवाज को बेहद पसंद किया गया था,लेकिन इस शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। मुश्किल के समय में म्यूजिक ने फरमानी और उनके भाई का बहुत  साथ दिया। फरमानी गाना गाती थीं और उनके भाई उसे यूट्यूब पर रिकॉर्ड करते थे। धीरे-धीरे लोगों को उनका गाना पंसद आने लग गया। जिसके बाद फरमानी धीरे-धीरे सुर्खियों में आने लगी थी।

Leave a comment