Search KhabarFast

Press ESC to close

500 करोड़ के क्लब में पहुंची फिल्म ‘Chhaava’, सोहम शाह की ‘क्रेजी’ भी दिखा रही अपना कमाल

500 करोड़ के क्लब में पहुंची फिल्म ‘Chhaava’, सोहम शाह की ‘क्रेजी’ भी दिखा रही अपना कमाल

Film Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ का जलवा 23वें दिन भी बरकरार है। ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ‘छावा’ 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस साल की पहली फिल्म बन गई है। गौरतलब है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही कमाल कर दिखाया है। जबरदस्त शुरुआत के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये सिलसिला फिल्म रिलीज के चौथे शनिवार यानी 23वें दिन भी जारी हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सोहम शाह की ‘क्रेजी’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ये फिल्म अब करोड़ों का कारोबार कर रही हैं। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म ‘छावा’ का कुल कलेक्शन

14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ चौथे हफ्ते में भी धमाल मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले हफ़्ते में करीब 219.25 करोड़ रुपये की कमाई थी। इसके बाद, दूसरे हफ़्ते में फिल्म ने करीब 180.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं, फ़िल्म ने तीसरे हफ़्ते में करीब 84.5 करोड़ रुपये की कमाई की। आखिर में चौथे हफ्ते में करीब 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म ‘छावा’ ने अब तक 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

कितना हैं फिल्म 'क्रेजी' का कलेक्शन?

बता दें, प्रोड्यूसर और एक्टर सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होने के बाद हर जगह फिल्म की तारीफ हो रही है। छावा की सक्सेस के सामने भी फिल्म 'क्रेजी' को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को फिल्म लवर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20 करोड़ के बजट में बनी सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने अब तक 5.95 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। फिल्म का कंटेंट दर्शकों को पसंद आ रहा हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast