Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह?

Haryana: हरियाणा में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह?

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले की डबवाली में पुलिस विभाग एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कालांवाली सीआईए की कार्यप्रणाली को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई है। हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने कालांवाली सीआईए इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके तबादले के आदेश भी जारी किए गए हैं।

सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, एएसआई बलवान सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल रमेश कुमार शामिल हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ड्यूटी में कथित लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में की गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के डबवाली दौरे के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह भी डबवाली पहुंचे और विभिन्न सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से फीडबैक लिया। इसी क्रम में कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डबवाली में रुककर जारी किए आदेश

सूत्रों के अनुसार, आईजी कुलदीप सिंह शुक्रवार रात डबवाली में ही रुके थे। इसी दौरान उन्होंने चारों पुलिसकर्मियों के निलंबन और तबादले से संबंधित आदेश जारी किए। हालांकि, निलंबन के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला विभागीय जांच से जुड़ा हुआ है, इसलिए फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

लगातार कार्रवाई से बढ़ी हलचल

शनिवार को निलंबन की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से डबवाली पुलिस लगातार विभागीय कार्रवाइयों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।

इससे पहले डबवाली सीआईए इंचार्ज को भी विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबित किया गया था। वहीं हाल ही में एसए इंद्रदेव के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हुई थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल की असामान्य बिक्री और अवैध परिवहन पर सख्ती, आदेश हुआ जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हाई स्पीड डीजल (HSD) और पेट्रोल की असामान्य बिक्री तथा अवैध अंतरराज्यीय परिवहन को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- जिला पूर्ति अधिकारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast