‘...ऑडियंस मूर्ख है’, शाहरुख खान को लेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान

‘...ऑडियंस मूर्ख है’, शाहरुख खान को लेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान

Entertainment: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अक्सर  अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं।  इस बीच उन्होंने ब़ॉलीवुड के किंग को लेकर का कुछ साझा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने शाहरूख खान की राजनीति पसंद नहीं है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा- क्या आपको पता है मैं शाहरुख खान का फैन हूं? मैं हमेशा से कहता हूं कि कोई भी उनकी तरह नहीं है। लेकिन मुझे उनकी राजनीति पसंद नहीं है। मुझे लगता है वह बॉलीवुड जैसे शानदार इंस्टीट्यूशन को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं।

‘उनको लगता है कि फैंस मुर्ख है’

विवेक ने आगे कहा- शाहरुख ने बॉलीवुड में सब बर्बाद कर दिया है। अब ये सिर्फ पीआर, हाइप, ग्लैमर और स्टारडम बन गया है। अब जो स्टारडम नहीं है उसे स्वीकारा नहीं जाता है। ये ही समस्या है।उनको लगता है कि ऑडियन्स मूर्ख है और उनकी फिल्में 'पीपल्स फिल्म' नहीं होती हैं। मेरी दूसरी सबसे बड़ी समस्या मध्यमता है, उनका मानना है कि ऑडियन्स मूर्ख है। मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। मैं लोगों के लिए फिल्म बनाता हूं।

शाहरूख खान को लेकर विवेक का बयान

उन्होंने कहा-वो बॉक्स ऑफिस फिल्में बनाते हैं। जब उनकी फिल्म सक्सेसफुल हो जाती है तो ये शाहरुख खान की फिल्म बन जाती है जो सक्सेसफुल हुई। जब मेरी फिल्म सक्सेसफुल होती है तो ये लोगों को फिल्म है जो हिट हुई। हम दो अलग पोल्स हैं। एक नॉर्थ और एक साउथ। हालांकि मैं उन्हें प्यार करता हूं। कभी मुझे लगता है ये शक्ति और दीवार की तरह है। जहां आप अपने पिता और भाई को प्यार करते हैं लेकिन एक पुलिस ऑफिसर होता है और दूसरा स्मगलर। अब आपको डिसाइड करना है कि हमारे रिश्ते में कौन पुलिस ऑफिसर और कौन स्मग्लर है।

Leave a comment