Search KhabarFast

Press ESC to close

‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या रही फिसड्डी? जानें साल के पहले दिन फिल्म की कमाई

‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या रही फिसड्डी? जानें साल के पहले दिन फिल्म की कमाई

Ikkis Day 1Box Office Collection:नए साल की शुरुआत के साथ बॉलीवुड में 2026 की पहली बड़ी रिलीज 'इक्कीस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। 01 जनवरी को रिलीज हुई श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म एक युद्ध ड्रामा है, जिसमें धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी? तो आइए फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे जानते हैं।

'इक्कीस' ने पहले दिन कितने कमाए?

फिल्म 'इक्कीस' ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 31.94% रही। कुल मिलाकर, यह एक अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है, खासकर तब जब फिल्म को 'धुरंधर' जैसी चल रही फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही थी।

तो वहीं, नए साल की छुट्टी ने फिल्म को फायदा पहुंचाया, क्योंकि दोपहर और शाम के शोज में दर्शकों की संख्या में अच्छी वृद्धि देखी गई। हालांकि, सुबह के शोज में थोड़ी सुस्ती रही, जो सामान्यत: अवकाश वाले दिनों में भी कभी-कभी होता है। फिल्म की थीम, जो भारतीय सेना के एक सच्चे योद्धा की कहानी पर आधारित है, ने देशभक्ति की भावना को जगाया और परिवारों को आकर्षित किया।

'धुरंधर' से मिली सीधी चुनौती

बता दें, 'इक्कीस' को रिलीज के समय 'धुरंधर' से सीधी चुनौती मिली, जो अपनी 28वीं दिन पर भी 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही थी।  इसके अलावा 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी अन्य फिल्मों ने भी स्क्रीन्स पर दबाव बनाया। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, अगर 'धुरंधर' का क्रेज न होता, तो 'इक्कीस' की ओपनिंग और बेहतर हो सकती थी। फिर भी, 7 करोड़ की कमाई को देखते हुए फिल्म ने 'तु मेरी...' को पीछे छोड़ दिया, लेकिन 'धुरंधर' के मुकाबले थोड़ी कमजोर साबित हुई।

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन जारी रहा, तो यह जल्दी ही अपनी लागत वसूल सकती है। अगस्त्य नंदा ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। इससे पहले उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द आर्ची' में देखा गया था, जो उनका पहला डिजिटल डेब्यू था। उनकी परफॉर्मेंस को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो आगे की कमाई को बढ़ावा दे सकती है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: कनिका मान का बड़ा खुलासा - 'लव गिल गुल्लू संग लव एंगल बनाना चाहती थी'

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में रोज़ ही दोस्ती और रिश्तों को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। कंटेस्टेंट्स अक्सर एक-दूसरे की बॉन्डिंग पर हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान कनिका मान ने लव गिल को गुल्लू के साथ उसकी पहले वाली बातचीत याद दिलाई, जिससे लगा कि दोस्ती को रोमांटिक मोड़ देने की तैयारी थी। कनिका बोलीं कि लव गुल्लू के साथ लव एंगल बनाना चाहती थीं।

Diljit Dosanjh: 'Coldplay को कोई नहीं रोकता, दिलजीत से ही परेशानी क्यों?' अहमदाबाद कॉन्सर्ट में सिंगर का फूटा गुस्सा

Diljit Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने गानों को लेकर हो रही जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले से तुलना की और इंडियन और इंटरनेशनल परफॉर्मर्स के लिरिक्स के ट्रीटमेंट में 'डबल स्टैंडर्ड्स' पर सवाल उठाए। अपने AURA इंडिया टूर के हिस्से के तौर पर परफॉर्म करते हुए, दिलजीत ने उसी जगह पर कोल्डप्ले के जनवरी 2025 के परफॉर्मेंस को याद किया और बताया कि ब्रिटिश बैंड को अपने पॉपुलर ट्रैक 'हिमन फॉर द वीकेंड' को परफॉर्म करने के लिए ऐसी ही किसी आपत्ति का सामना नहीं करना पड़ा था, जिसमें लाइन है 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई।'

जब सुष्मिता सेन ने किया था ऐसा डांस कि दीवाना हो गया था हिंदुस्तान, 28 साल बाद भी है गाने का क्रेज

Sushmita Sen Dance: हिंदी सिनेमा में बात जब भी 90 के दशक की होती है, तो उस दौर के बॉलीवुड गानों का अपना एक अलग ही जादू था। उस वक्त के गाने, उनका संगीत सब कुछ ऐसा था कि वो सालों बाद भी लोगों के जहन में बना हुआ है। आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हीरोइन का अंदाज, गाने का संगीत और गायकी तीनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast