Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड की दिग्गज Kamini Kaushal का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड की दिग्गज Kamini Kaushal का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Kamini Kaushal Passes Away: हिंदीसिनेमा की सबसे उम्रदराज और सम्मानित अभिनेत्री कामिनी कौशल ने आज 98साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार के एक करीबी सदस्य ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है, साथ ही मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील की गई है। कामिनी कौशल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं, और उनका निधन मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ।

कौन थी कामिनी कौशल?

बता दें, कामिनी कौशल का जन्म 24फरवरी 1927को लाहौर में हुआ था। वे बॉटेनिस्ट शिव राम कश्यप की बेटी थीं और बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। उन्होंने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया। 1948में उन्होंने अपने जीजा ब्रह्म एस. सूद से शादी की, जो उनकी बहन की मृत्यु के बाद हुई। दंपति के तीन बेटे राहुल, विदुर और श्रवण हैं। कामिनी कौशल ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम जारी रखा और परिवार के साथ संतुलन बनाए रखा।

कामिनी कौशल का फिल्मी सफर

उनकी फिल्मी सफर की शुरुआत 1946में 'नीचा नगर' से हुई, जो कान फिल्म फेस्टिवल में पाल्म डी'ओर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। 1940-50के दशक में वे मुख्य नायिका के रूप में छाई रहीं, और 'दो भाई', 'शहीद', 'जिद्दी', 'शबनम', 'आरजू' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की। 1956में 'बिराज बहू' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 1960के दशक से वे चरित्र भूमिकाओं में आईं और 'उपकार', 'दो रास्ते', 'प्रेम नगर' जैसी हिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। हाल के वर्षों में उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013), 'कबीर सिंह' (2019) और 'लाल सिंह चड्ढा' (2022) में कैमियो भूमिकाएं कीं, जिनमें से 'कबीर सिंह' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का स्क्रीन अवॉर्ड मिला।

कामिनी कौशल ने फिल्मों के अलावा टेलीविजन पर भी काम किया, जिसमें 'दूरदर्शन' की कठपुतली सीरीज और 'शन्नो की शादी' जैसे धारावाहिक शामिल हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया और बच्चों की कहानियां लिखीं। उनके करियर ने सात दशकों तक फैला, और वे धर्मेंद्र की पहली को-स्टार भी रहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast