
The Vaccine War Teaser Release: द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इसकी जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने दी है। उन्होंने ट्विट कर लिखा तारीखकी घोषणा। प्रिय दोस्तों, आपकी फिल्म #TheVaccineWar #ATrueStory 28सितंबर 2023के शुभ दिन पर दुनिया भर में रिलीज होगी।
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म का टीजर रिलीज
दरअसल विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनाई गई इस फिल्म में कोरोना काल में वैज्ञानिकों की जीत और 130 करोड़ देशवाशियों को किस तरह वैक्सीन की मार झेलनी पड़ी थी। इसके बारे में दिखाया जाएगा। जारी किया फिल्म का टीजर की शुरुआत भी एक लैब से होती है जहां वैक्सीन तैयार की जाती है। दूसरी ओर वैज्ञानिकों की टीम को लिफ्ट की ओर चलते हुए दिखाया गया है जो वैक्सीन को तैयार करने का काफी सिक्रेट प्रोसेस करते नजर आ रहे हैं।
10 अलग भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
इसके बाद जैसे ही टीम लिफ्ट में एंट्री करती है और वापस मुड़ती है, टीजर में साइंटिस्ट का रोल प्ले कर रहीं पल्लवी जोशी और उनके सहायकों की पहली झलक दिखाई देती है। इस फिल्म में लीड रोल पल्लवी जोशी प्ले कर रही हैं। वहीं नाना पाटेकर और सप्तमी जैसे स्टार्स भी इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही ये पहली फिल्म है जो 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।
Leave a comment