जल्द नजर आएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक, जानें कौन सा एक्टर निभाएगा अहम भूमिका

जल्द नजर आएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक, जानें कौन सा एक्टर निभाएगा अहम भूमिका

नई दिल्ली: आज पूरा देश अटल बिहारी वाजपेय की 98वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर देश के सभी बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आम नागरिक हो या कोई राजनेता अटल बिहारी वाजपेय सभी के लिए बहुत खास रहे है। वहीं कलाकार में भी उनकी छवी देखने को मिली है। हम बात कर रहे है पकंज त्रिपाठी की आने वाली नई फिल्म  'मैं अटल हूं'के बारे में।

बता दें आज अटल बिहारी की जयंती के मौके पर उनकी फिल्म 'मैं अटल हूं'का पहला लुक सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है। ये फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सफर और संघर्ष को लोगों के सामने साझा करेगी।      

'मैं अटल हूं'का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

जैसा कि सभी जानते हैं, आज यानी 25 दिसंबर को पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह जल्द ही अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' में नजर आएंगे। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। मेकअप और प्रोस्थेटिक्स की मदद से वह हूबहू उन्हीं की तरह लग रहे हैं। फैंस एक्टर का ये रूप देखकर हैरान हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है ये फिल्म

जानकारों की मानें तो, इस फिल्म के लिए अभी दर्शकों को पूरा एक साल इंतजार करना होगा। फिल्म अगले साल यानी 2023 के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। मैं अटल हूं सिनेमाघरों में दिसंबर 2023'।

ये डायरेक्टर कर रहे को लॉन्च

बताते चलें कि फिल्म का डायरेक्शन मराठी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रवि जाधव कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर एक्टर के फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इस तरह के रोल में पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी एक्साइटेड हैं। यहां तक की खुद एक्टर ने भी पोस्ट शेयर करने के साथ अपनी एक्साइटमेंट लोगों के साथ साझा की थी।

Leave a comment