दिवंगत एक्ट्रेस Sridevi का आज 60वां जन्मदिन, गूगल ने खास डूडल बनाकर किया याद

दिवंगत एक्ट्रेस Sridevi का आज 60वां जन्मदिन, गूगल ने खास डूडल बनाकर किया याद

Sridevi 60th birthday: गूगल खास मौकों पर अपना डूडल क्रियेट करता है। इसके लिए गूगल किसी खास  इंसान और या फिर कोई बड़ा दिन का इतंजार करता है। इस बीच आज गूगल ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया है। दरअसल आज श्रीदेवी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर गूगल ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का डूडल क्रियेट किया है। डूडल पर श्रीदेवी की फोटो नजर आ रही है। जिसे देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं है।

खास डूडल बनाकर एक्ट्रेस को किया याद

दरअसल अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 60वां जन्मदिन है। श्रीदेवी को बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वहीं गूगल भी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन के खास मौके पर याद कर रहा है। गूगल ने कमाल का डूडल बनाया है। इसमें उन्हें 'चांदनी' फिल्म वाले अवतार में डांस पोज देते दिखाया गया है।

पति ने अलग अंदाज में किया विश

इसके साथ ही इस डूडल में 'नागिन' फिल्म के अलावा कई और फिल्मों में उनके लुक को दिखाया गया है। एक्ट्रेस भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। उनकी शानदार फिल्में उन्हें हर फैन की यादों में जिंदा रखे है। इसके अलावा श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें याद किया। पति बोनी कपूर ने भी अपनी और एक्ट्रेस की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है।

इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'। इस खूबसूरत तस्वीर को श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।  वहीं छोटी बेटी खुशी ने भी एक तस्वीर स्टोरी पर पोस्ट कर के लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माम्मा।'

Leave a comment