Search KhabarFast

Press ESC to close

कैमरे में कैद हुआ आमिर खान का इमोशनल मोमेंट, बेटे की फिल्म 'एक दिन' इवेंट में छलके आंसू; बोले - मेरे लिेए...

कैमरे में कैद हुआ आमिर खान का इमोशनल मोमेंट, बेटे की फिल्म 'एक दिन' इवेंट में छलके आंसू; बोले - मेरे लिेए...

Aamir Khan Emotional Moment: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट आमिर खान रविवार को बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशनल इवेंट 'एक दिन की महफिल' में भावुक होकर रो पड़े। मुंबई में आयोजित इस म्यूजिकल इवेंट के दौरान जब जुनैद और साई पल्लवी की परफॉर्मेंस हो रही थी, तब आमिर की आंखें भर आईं और उन्होंने अपनी शर्ट से आंसू पोंछे। यह नजारा देखकर पूरा हॉल भावुक हो गया। यहां तक कि फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि वे आमतौर पर पब्लिक में अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बाप-बेटे के इस प्यार की तारीफ कर रहे हैं। 

आमिर खान हुए भावुक

वीडियो में आमिर खान जुनैद खान और फिल्म की हीरोइन साई पल्लवी के बगल में बैठे नजर आए। परफॉर्मेंस के दौरान पिता का दिल पिघल गया और वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। जुनैद खान ने तुरंत पिता को संभाला, जबकि साई पल्लवी ने भी उनके साथ रही। आमिर खान ने बाद में मंच पर गाना भी गाया और फिल्म की तारीफ करते हुए साई पल्लवी को देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बताया।

आमिर खान ने इवेंट में कहा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें उनका बेटा लीड रोल में है। उन्होंने जुनैद की मेहनत की सराहना की और कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। साई पल्लवी ने भी इवेंट में हिंदी में भावुक स्पीच दी, जिसमें उन्होंने आमिर खान को धन्यवाद दिया और अपनी पहली हिंदी फिल्म का अनुभव शेयर किया।

Also read: भोपाल गैस त्रासदी से इंदिरा गांधी तक...नहीं रहे कैमरे के जादूगर Raghu Rai, कहलाए भारतीय फोटोग्राफी के जनक

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, फिल्म 'एक दिन' आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। जो जुनैद खान की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें साई पल्लवी उनकी ऑन-स्क्रीन पार्टनर है। फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। यह एक भावुक प्रेम कहानी है, जिसमें एक दिन की घटना पूरे जीवन को बदल देती है। ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शकों को पसंद आ रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast