
नई दिल्ली: देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस खास अवसर पर लोग अपने घर के सब से छोटे सदस्य को लड्डू गोपाल की तरह तैयार करते है, फिर चाहे वह आम इंसान हो या वीवीआईपी। ऐसा में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसे लोगों के द्वारा खुब प्यार दिया जा रहा है।
बता दें कि, भारती सिंह ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का एक बेहद क्यूट वीडियो साझा किया है। वही इस वीडियों को देखकर उनके बेटे पर लोगों औऱ भी ज्यादा प्यार लूटा रहे है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया बेटे लक्ष्य को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं लक्ष्य बाल कृष्ण के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में भारती ने लिखा- शुक्रिया प्रभु, हर चीज के लिए शुक्रिया। इस ही के साथ भारती ने अपने बेटे के माथे पर एक लाल और सुनहरी पट्टी बांधी है और इस पट्टी के ऊपर एक मोर पंख लगाया है। इसके अलावा लक्ष्य ने पीले रंग का धोती कुर्ता पहना हुआ है। वही कुछ ही देर में इस वीडियों पर लाखों में लाइकस औऱ व्यूज आने लगे। हालांकि वीडियों के बैकग्राउंड में लगन तुमसे लगा बैठे,सॉन्ग बज रहा है औऱ वीडियों में हंसता-खेलता लक्ष्य नजर आ रहा है।
गोला की क्यूटनेस पर फैंस के साथ सितारे भी लट्टू हो गए हैं। वही अब कमेंट सेक्शन की बात करें तो सिंगर नीति मोहस ने इस विडियो पर कमेंट किया है कि लड्डू बच्चा है ये,छोटा कान्हा इतना प्यारा है। वहीं करणवीर बोहरा ने बहुत सारे हर्ट इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया और धर्मेश ने भी कई सारे हर्ट बनाकर रिएक्ट किया है। फैंस भी भारती के बेटे को देखकर उसके कृष्ण रूप पर फिदा हो गए है।
Leave a comment