Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो का विस्तार जारी, दो नए कॉरिडोर का होगा उद्घाटन, कहां-कहां बनेंगे 17 नए स्टेशन?

Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो का विस्तार जारी, दो नए कॉरिडोर का होगा उद्घाटन, कहां-कहां बनेंगे 17 नए स्टेशन?

Delhi Metro Route Extends: दिल्ली मेट्रो का विस्तार लगातार जारी है। इसी कड़ी में दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन होने जा रहा है। रविवार यानी 8 मार्च को पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के नए प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे।

पीएम मोदी मजलिस पार्क से मौजपूर-बाबरपुर पिंक लाइन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के कॉरिडोर को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पिंक लाइन का ये कॉरिडोर दिल्ली की रिंग मेट्रो लाइन के रूप में संचालित होगा।       

बता दें कि मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन पर 12.3 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर तैयार किया गया है। जिसमें कुल 10 मेट्रो स्टेशन को शामिल किया गया है। ये स्टेशन मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा, माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नाहसकर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर हैं। इनमें आठ स्टेशन एलिवेटेड और दो जमीन के नीचे है। ये कॉरिडोर पिंक लाइन मेट्रो के मजलिस पार्क-शिव विहार सेक्शन का हिस्सा है और इसके पूरा होने से पिंक लाइन की लंबाई 71.56 किमी हो जाएगी।

मैजेंटा लाइन कॉरिडोर

वहीं, मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक 9.92 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर बनाया गया है। जिसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन है। इन स्टेशनों में दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं। ये कॉरिडोर बॉटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क सेक्शन का विस्तार है और इसके जुड़ने से मैजेंटा लाइन की लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी।

3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास

पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना में एरो सिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन, तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन का विस्तार होगा। इसके अलावा राम कृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रेल विस्टा कॉरिडोर का भी शिलान्यास होगा।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्राइवेट स्कूलों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता ने दी निरीक्षण की चेतावनी

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते खर्च को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब किसी भी स्कूल में कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।

थर-थर कांप जाएगा पाकिस्तान...अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO तैयार, सरकार की मंजूरी का इंतजार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने अग्नि-6 बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला पूरी तरह सरकार पर निर्भर है।

हवाई किराया मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी और उतार-चढ़ाव के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार अब तक अपना हलफनामा दाखिल नहीं कर पाई है, जबकि उसे पहले ही कई बार समय दिया जा चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast