
नई दिल्ली:दुनिया भर में अनेक रहस्यमयी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इतना ही नहीं कई रहस्य आज भी ऐसे है जिसका राज अभी तक राज हैं। ऐसे में आज हम आपको एक रहस्यमयी गांव के बारे में बताएंगे। जिसकी कहानी सुनकर हैरानी के अलावा और कुछ नहीं होगा।
दरअसल ये गांव इंग्लैंड में स्थित है। इस गांव के बारे में कहा जाता हैं कि रात हो या दिन इस गांव से अजीबोगरीब आवाज आती है और इस आवाज ने सालों से लोगों का सुकून छीन रखा है। इस रहस्यमयी गांव का नाम होमफील्ड है। हैरानी की बात यह है कि यह आवाज कहां से आती है इसके बारे में किसी को नहीं पता है। यहां के लोग कई सालों से इस रहस्यमयी आवाज को सुन रहे हैं, हालांकि कई बार इस आवाज को जानने की कोशिश की गई लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ हैं।
इस आवाज पर स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यह आवाज वॉशिंग मशीन या डीजल इंजन के चलने की तरह होती है। वहीं लगातार इस आवाज से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि इसकी वजह से लोग रात में सो नहीं पाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह आवाज सुनकर उनके दिमाग की नस फटने लगती है। साल 2019में लोगों ने यह रहस्यमयी आवाज सुनी थी। इसके बाद गांव वालों ने स्थानीय प्राधिकरण से इसकी शिकायत की। इसके बाद अभी तक यह पता नहीं लगया जा सका है कि यह आवाज कहां से आती है।
Leave a comment