दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट की कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट की कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली: इंडिगो फ्लाइट  की एक बार फिर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई है। बता दें कि शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण पाकिस्तान के कराची में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट  शारहाज से हैदराबाद जा रही थी, लेकिन अचानक विमान में तकनीकी खराबी हो गई जिसके वजह से विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है।

आपको बता दें किइससे पहले पांच जुलाई को दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में ही इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

वहीं इससे पहले 14 जुलाई की शाम को दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। बताया गया था कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में भारत में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरें आ चुकी हैं। 

Leave a comment