Elon Musk नहीं अब ये है दुनिया के सबसे अमीर इंसान, Forbes ने जारी की लिस्ट

Elon Musk नहीं अब ये है दुनिया के सबसे अमीर इंसान, Forbes ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर इंसान की लिस्ट में इस बार बड़ा फेर बदल हुआ है। बता दें Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे हैं, वो अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए है। वहीं फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट ने दौलत रेस में उन्हें पछाड़ दिया है। Bernard Arnault 186.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर (World Richest Person) व्यक्ति बन गए हैं।

इतनी है एलन मस्क का नेटवर्थ

Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, लंबे समय से सबसे अमीर इंसान के तौर पर अपनी पहचान बनाए रखने वाले एलन मस्क की संपत्ति में आई गिरावट के बाद वे पहले नंबर से दूसरे पर खिसक गए हैं। एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) 181.3 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, मस्क और अर्नाल्ट के बीच फासला बहुत ज्यादा नहीं है। दोनों की संपत्ति में महज 5.2 अरब डॉलर का ही फासला है।

 

2021 से लगातार थे नंबर वन

बता दें, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Tesla के सीईओ Elon Musk ने साल 2021 में दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनने का ताज हासिल किया था। उन्होंने एमेजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय मस्क की नेटवर्थ 188 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी, जबकि पहले नंबर पर मौजूद बेजोस की नेटवर्थ 187 अरब डॉलर रह गई थी। अब जेफ बेजोस 113.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय उद्योगपति Gautam Adani ने पीछे छोड़ा है। 

Top-10 की लिस्ट में ये अरबपति है शामिल

Forbes की लिस्ट के मुताबिक, Top-10 अरबपतियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) 108.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं। वहीं बिल गेट्स (Bill Gates) 106.5 अरब डॉलर के साथ दुनिया के छठे सबसे रईस इंसान हैं। अन्य अमीरों की बात करें तो सातवें नंबर पर 103.9 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन (Larry Ellison), नौंवे पायदान पर 81.8 अरब डॉलर के साथ कार्लोस स्लिम हेलू (Carlos Slim Helu) और 10वें नंबर पर स्टीव बॉल्मर (Steve Ballmer) 81.7 अरब डॉलर के साथ मौजूद हैं।

 

Leave a comment