Search KhabarFast

Press ESC to close

'चाय 5...तो RO का पानी 20 रुपये...' चुनाव आयोग ने Election में होने वाली खर्च का जारी किया मैन्यू और रेट

'चाय 5...तो RO का पानी 20 रुपये...' चुनाव आयोग ने Election में होने वाली खर्च का जारी किया मैन्यू और रेट

Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियों जोरोशोरो पर है। इस बार चुनाव आयोग भी सख्च नजर आ रही है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्चों की रेट लिस्ट भी तैयार कर ली है। इस लिस्ट में चुनाव प्रचार के दौरान चाय, कॉफी, समोसा, रसगुल्ला, आइसक्रीम समेत प्रत्येक सामान के रेट तय किए गए हैं। ये खर्चा उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा।

दरअसल देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हाल ही में किया गया था। अब चुनाव आयोग ने प्रचार सामग्री और सभा में काम आने वाले सामान की भी कीमत निर्धारित की है। आयोग अपनी रेट लिस्ट के अनुसार ही उम्मीदवार के खर्चे का आकलन करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से प्रत्येक उम्मीदवार के खर्चे की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आयोग ने चुनाव में काम आने वाले सामान की भी रेट लिस्ट तैयार की है।

चुनावी सभा पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर

इस रेट लिस्ट में चुनावी सभा और कार्यक्रम में काम आने वाले सामान का किराया भी फिक्स किया है. एक प्लास्टिक की कुर्सी 5रुपए, पाइप की कुर्सी 3रुपए, वीआईपी कुर्सी 105रुपए, लकड़ी की टेबल 53रुपए, ट्यूबलाइट 10रुपए, हैलोजन 500वॉट 42रुपए, 1000वॉट के 74रुपए, वीआईपी सोफा सेट का खर्चा 630रुपए प्रत्येक दिन के हिसाब से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आयोग की चुनावी कार्यक्रम के दौरान खाद्य सामग्री पर नजर रहेगी।

खाद्य सामग्री के रेट तय

  • आम 63रुपए
  • केला 21रुपए
  • सेब 84रुपए
  • अंगूर 84रुपए
  • आरओ के पानी की केन 20लीटर की 20रुपए
  • गन्ने का रस प्रति छोटा गिलास 10रुपए
  • बर्फ सिल्ली 2रुपए के हिसाब
  • खाने के 71रुपए प्रति प्लेट कीमत
  • प्लास्टिक झंडा 2रुपए
  • कपड़े के झंडे 11रुपए
  • स्टीकर छोटा 5रुपए
  • पोस्ट 11रुपए
  • कट आउट वुडन 53रुपए प्रति फिट
  • होर्डिंग 53रुपए
  • पंपलेट 525रुपए प्रति हजार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast