Egypt Economic Crisis: आर्थिक संकट से जूझता मिस्र, लोग नहीं खरीद पा रहे खाद्य सामग्री

Egypt Economic Crisis: आर्थिक संकट से जूझता मिस्र, लोग नहीं खरीद पा रहे खाद्य सामग्री

Egypt Economic Crisis: पाकिस्तान की ही तरह मिस्र भी वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ज्यादातर लोगों को मूलभूत जरूरतों के साथ-साथ दो वक़्त के खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा करने वाले लोगों का वेतन आधा हो गया है। वहीं लोग बैंक में जमा बचत नहीं निकाल पा रहे क्योंकि बैंकों ने निकासी को बंद कर दिया है।
 
इन हालातों ने मिस्र की 60 फीसदी जनता को  आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। अक्टूबर 2022 के अंत से मिस्र की मुद्रा का लगभग एक तिहाई अवमूल्यन (Devaluation) हुआ है और मुद्रास्फीति वर्तमान में 20 फीसदी से अधिक है। वहीं कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि मुद्रास्फीति फिलहाल 101 फीसदी तक हो सकती है। 
 
लेबनान और मिस्र में एक जैसे हालात
 
लेबनान और मिस्र के मौजूदा हालात कुछ हद्द तक एक जैसे नजर आ रहे हैं। क्योंकि लेबनान साल 2019 से ही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है जहां के लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं। लेबनान में पैसे न होने की वजह से बैंकों ने निकासी प्रतिबंधित कर दी है। जिसके बाद लोगों ने अपने ही पैसों के लिए बैंक में लूट मचा दी। फिलहाल मिस्र में ऐसे हालात नहीं हैं लेकिन, लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या मिस्र के लोगों को भी लेबनान जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है?
 
कैसे इस हाल में पहुंचा मिस्र?
 
आज मिस्र जिन हालातों से जूझ रहा है, उसके लिए देश की आंतरिक समस्याएं जैसे:- राजनीतिक अशांति, भ्रष्टाचार और सरकारी कुप्रबंधन जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मंदी भी देश के इन हालातों के लिए जिम्मेदार हैं। पर्यटन से होने वाली आय मिस्र के राजस्व में बड़ी भूमिका अदा करता था लेकिन कोविड महामारी के दौरान देश में पर्यटक आने बंद हो गए थे। इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ने मिस्र में खाद्यान संकट खड़ा कर दिया।

Leave a comment