Petrol-Diesel Price Update: तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। बता दें, बीते 5 दिनों में ये दूसरी बार हुआ है, जब तेल कंपनियों ने आम जनता को मंहगाई का झटका दिया। इससे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। जिसके चलते तेल कंपनियों ने खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया। लेकिन अब स्थिति अनियंत्रित हो गई है। जिस वजह से ये बोझ अब आम आदमियों पर आ गया है। बता दें, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले, तेल कंपनियों को रोजाना 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा था। लेकिन कीमतें बढ़ाने के बाद रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई थी।
Also read: Petrol-Diesel Price Hike: आज से गाड़ी चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े; यहां देखें नई कीमत
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
दिल्ली: पेट्रोल ₹ 97.77 प्रति लीटर (0.87 रुपये की बढ़ोतरी), डीजल ₹91.58 प्रति लीटर (0.91 रुपये की बढ़ोतरी)
मुंबई: पेट्रोल ₹107.59 प्रति लीटर (0.91 रुपये की बढ़ोतरी), डीजल ₹94.08 प्रति लीटर (0.94 रुपये की बढ़ोतरी)
कोलकाता: पेट्रोल ₹109.70 प्रति लीटर (0.96 रुपये की बढ़ोतरी), डीजल ₹96.07 प्रति लीटर (0.94 रुपये की बढ़ोतरी)
चेन्नई: पेट्रोल ₹104.49 प्रति लीटर (0.82 रुपये की बढ़ोतरी), डीजल ₹ 96.11प्रति लीटर (0.86 रुपये की बढ़ोतरी)