जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट हुआ जारी, 56 विद्यार्थियों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट हुआ जारी, 56 विद्यार्थियों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन्स 2024 सेशल -2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल जेईई मेन के परीक्षा में कुल 9.24लाख विद्यार्थीशामिल हुए। वहीं पिछले साल की परीक्षा में यानी जेईई मेन्स 2023 में 8.2 लाख विद्यार्थीशामिल हुए थे। इस साल 56 विद्यार्थियों नेपूरे 100 परसेंट स्कोर हासिल किए हैं। इसमें 2 लड़कियां हैं। एक लड़की कर्नाटक से है तो दूसरी दिल्ली से है। जो कर्नाटक से है उसका नाम सानवी जैन है तो जो दिल्ली है उसका नाम शायना सिन्हा। बाकी के लड़के विद्यार्थी हैं। वहीं पिछले साल 13 विद्यार्थी ये उपलब्धि हासिल कर पाए थे। जिसमें सिर्फ एक लड़की ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किया था। वो भी कर्नाटक की थी और उसका नाम रिधि कमलेश कुमार था।

इन राज्यों के छात्रों ने रचा इतिहास

एनटीए की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, जेईई मेन्स के सेशन-2 रिजल्ट में इस बार पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बताते चलें, जेईई मेन्स के जनवरी सेशन में 23 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे, तो वहीं अप्रैल सेशन में 33स्टूडेंट्सने यह उपलब्धि हासिल की है। 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों में तेलंगाना से 15, आंध्र प्रदेश से 7 और महाराष्ट्र से भी 7, जबकि 6 छात्र दिल्ली से हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

गौरतलब है कि जेईई मेन्स 2024 सेशन 2 की परीक्षाएं 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल 2024 को हुई थी। इस दौरान पूरे देश के 319 शहरों और देश के बाहर 22 शहरों में परीक्षाएं हुई जिसकी आंसर की 12 अप्रैल को जारी की गई। फिर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2024 थी। इस बार 24 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था इसमें करीब 12.57 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।

Leave a comment