Lok Sabha election 2024: ‘मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा...’ गुजरात में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha election 2024: ‘मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा...’ गुजरात में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

बनासकांठा:  गुजरात के बनासकांठा में एक सार्वजनिक बैठक को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  "वे मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा आपकी समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर पैदल चला। दूसरी तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं, जो एक महल में रहते हैं। क्या आपने उसे टेलीविजन पर देखा है?। उसके चेहरे पर धूल का एक भी कण दिखाई नहीं देता। वह आपकी समस्याओं को कैसे समझ सकता है?

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री आपके सामने झूठ तो बहुत बोलते हैं, लेकिन अब फिजूल की बातें करने लगे हैं।प्रधानमंत्री कहते हैं कि अगर आपके पास दो भैंसे हैं, तो कांग्रेस एक भैंस चुरा लेगी। 55 साल देश में कांग्रेस की सरकार रही है। जरा बताइए हमने किसकी भैंस चुराई, हमने किसके मंगलसूत्र पर आंच आने दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अगर 10 साल में कुछ किया होता, तो अपनी कामयाबी पर यह चुनाव लड़ सकते थे। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी और BJP यह चुनाव धर्म की बातों पर, चोरी और पाकिस्तान पर लड़ रहे हैं।

गुजरात में राजपूत महिलाओं का अपमान किया गया- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि आज इस देश की जनता कह रही है कि ये चुनाव हमें बिजली, पानी, महंगाई, रोजगार के मुद्दे पर लड़ना है। आज जनता पूछ रही है कि मोदी जी आपने 10 साल में हमारे लिए क्या किया?उन्होंने कहा कि गुजरात में राजपूत महिलाओं का अपमान किया गया। क्या PM मोदी ने उस प्रत्याशी पर एक्शन लिया?

अत्याचार करने वाले के बेटे को उत्तर प्रदेश में BJP ने टिकट दे दिया- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में जहां भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां BJP सरकार ने अपराधियों का साथ दिया है। उन्नाव केस, हाथरस केस, महिला पहलवानों के मामले में BJP सरकार और मोदी जी ने कोई मदद नहीं की। महिला पहलवानों के साथ अत्याचार करने वाले के बेटे को उत्तर प्रदेश में BJP ने टिकट दे दिया।

Leave a comment