HEALTH TIPS: सुबह खाली पेट इन फलों को खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, इन गंभीर बीमारियों से मिलता है छुटकारा

HEALTH TIPS: सुबह खाली पेट इन फलों को खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, इन गंभीर बीमारियों से मिलता है छुटकारा

नई दिल्ली:फलों में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है, जोकि हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है। शरीर को फिट रखने के लिए फल खाना बेहद जरूरी होता है। फलों में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, एंजाइम्स पाए जाते हैं।साथ ही कई सारे बीमारियों से भी बचाता है। कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें खाली पेट खाना शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। ये पाचन क्रिया से जुड़ी समस्यों में कम करते हैं, इसके अलावा और कई सारे रोगों से भी बचाते हैं।

तो आइए जानते हैं, कौन से फल सुबह खाली पेट खाने चाहिए

पपीता

सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। इस फल को सुबह खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इससे आपके शरीर के सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, साथ ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम करने में मदद करता है, और कब्ज जैसी होनी वाली शिकायतों से भी बचाता है।

कीवी

कीवी को सुबह खाने के बहुत सारे फायदे हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। डेंगू जैसी बीमारी में कीवी खाना बहुत लाभदायक होता है। कीवी हमारे शरीर में पानी का मात्रा बैलेन्स रखता है।

सेब

सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। ये वजन कम करने में भी मदद करता है, और साथ ही बीमारियों से भी बताचा है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन जरूर करें।

अनार

अनार में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अनार को खाली पेट खाने के बहुत सारे फायदे हैं। इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती, खून को भी बढ़ाता है, और उसे साफ भी रखता है।

खीरा

खीरा हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। खीरा में आइरन, मिनरल्स, विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।    

Leave a comment