क्या आप भी करते है अंडों का सेवन? तो जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकते है हार्ट अटैक का शिकार

क्या आप भी करते है अंडों का सेवन? तो जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकते है हार्ट अटैक का शिकार

Heart attack can come from eggs: बीते की महीनों से हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है।हर तीसरे-चौथे दिन एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो रही है। वहीं इन खबरों की बीच आपके मन में एक सवाल तो आया होगा कि हार्ट अटैक क्यों आता है किन चीजों के खाने से इसका खतरा ज्यादा होता है तो आज हम आपको इसी के बारे में बताते है।

बता दें कि सर्दी का कहर जारी है।लोग अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दे रहे है। वहीं सर्दी के समय लोग गर्म चीजें खाना पसंद करते है। इसमें अंडा और चिकन शामिल है। वहीं कहा जा रहा है कि अंडे के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। दरअसल डाइट में चिकन, एग प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स को शामिल करना अच्छा माना जाता है। लेकिन इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है। जिससे इसका खतरा बढ़ सकता है।

वैसे तो अंडे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अन्य खाने की चीजों की तरह ज्यादा नहीं होता। जितना ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स में पाया जाता है। लेकिन कुछ स्टडी में सामने आया है कि अंडे और हार्ट डिजीज में कनेक्शन होता है। अंडे को कुछ मात्रा में डाइट में शामिल करने से कुछ स्ट्रोक और मैक्युलर डीजेनेरेशन नाम की आंख की गंभीर आंख की बीमारी दूर रहती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट की मानें तो 24 घंटे में एक अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल या हार्ट डिजीज को बढ़ावा नहीं देता, लेकिन ज्यादा मात्रा में अंडा खाना स्वास्थिय के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

Leave a comment