
Best Pulses For Health: मनुष्य को अगर फिट रहना है। तो सेहत के लिए फायदेमंद चीजों का सेवन करना चाहिए। वैसे रोजाना दाल खाने से शरीर की कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। ऐसा माना जाता है कि दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो पाचन को सुधाने में मदद करती है और कब्ज को रोकती है। फाइबर का सेवन हार्ट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता हैं।क्योंकि यह शरीर में कोलेस्टेरॉल को भी कम करने में मदद करता है। दाल में विटामिन्स और मिनरल्स, जैसे कि विटामिन बी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, और कैल्शियम होते हैं। जो आपके शरीर में पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करते है। इन दालों के खाने से हार्ट की समस्या कम होती हैं।
चना दाल
चना दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है।जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन शरीर के हड्डियों के निर्माण और रिपेयर करने में भी मदद करता है और चना दाल में फाइबर होती है।ये दाल पाचन को सुधारने में भी मदद करती है और कब्ज होने से रोकती हैं। फाइबर का सेवन करने से हार्ट अटैक को आने से रोकता है। क्योंकि यह कोलेस्टरॉल को कम करने में मदद करता हैं।
मूंग दाल
मूंग दाल हार्ट की समस्या को कम करने के लिए बेहतर होती है। क्योंकि इस दाल में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो ह्दय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। मूंग दाल में मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। जो हृदय के स्वस्थ कार्य के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से हृदय को बचाते हैं
मसूर दाल
मसूर दाल में फाइबर मौजूद होती है।जो कोलेस्टेरॉल को कम करने में मददगार साबित होती हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते है और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। वहीं मसूर दाल में विटामिन बी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है। इस दाल के खाने से ह्दय स्वास्थय की स्थिति को सुधारने में भी मदद करती हैं। हमारे जीवन में स्वस्थ्य रखना काफी जरूरी हैं।
तुअर दाल
तुअर दाल में प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान हार्ट अटैक होने से बचाते हैं। तुअर दाल में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। वैसे तुअर दाल को अरहर की दाल भी कहा जाता हैं।
Leave a comment