
नई दिल्ली: आज तक आप सभी ने एक मां को ज्यादा से ज्यादा तीन बच्चों को जन्म देते ही सुना होगा, लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी महिला है जिसने एक साथ 4 से 5 बच्चों को जन्म दिया है और वह अब तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है। हालांकि 2016 में महिला का पति घर से सारा पैसा लेकर भाग गया था। जो अभी तक लौटकर नहीं आया है।
दरअसल पूर्वी अफ्रीका के एक गणराज्य युगांडा है जिसमें 40 साल की उम्र में 44 बच्चों को जन्म देने वाली महिला रहती है। महिला का नाम मरियम नबातांजी है। जिसने अभ तक यानी 40 की उम्र तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है। मरियम ने अब तक केवल एक बार अकेले यानी सिंगल बच्चे को जन्म दिया है। जबकि चार बार जुड़वा, पांच बार तीन और चार बार पांच बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। अब तक उनके छह बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 38 बच्चों में 20 लड़के हैं और 18 लड़कियां जिंदा है। जिनका पालन-पोषण मरियम अकेले ही कर रही हैं।
आपको बता दें कि मरियम को 12 साल की उम्र में उनके माता-पिता ने एक शख्स को बेच दिया था। उन्होंने 13 साल की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद मरियम नबातांजी को लगा कि उनकी फर्टिलिटी स्टेमिना दूसरी महिलाओं की तुलना में ज्यादा है। एक के बाद एक कई बच्चे होते गए, तो वे डॉक्टर से मिलीं। डॉक्टरों ने बताया कि मरियम के अंडाशय अन्य महिलाओं की तुलना में बड़े हैं, जिससे उनके शरीर में हाइपर ओव्यूलेशन जैसी स्थिति बन रही है। इस बीमारी में महिला के ज्यादा बच्चे पैदा करने की स्थिति कई गुना तक बढ़ जाती है।
वहीं मरियम ने कई बार बर्थ कंट्रोल करनी की कोशिश की लेकिन कुछ असर नहीं हुआ। साथ ही डॉक्टर ने कहा कि अगर ऐसा करने की कोशिश की गई, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इस स्थिति से परेशान होकर मरियम का पति उसे और बच्चों को छोड़कर 2016 में भाग गया। अपने साथ वह सारा पैसा और कीमती सामान भी ले गया। मरियम अब अपने बच्चों के साथ चार छोटे-छोटे घरों में रहती हैं और अकेले उनकी परवरिश कर रही हैं।
Leave a comment