UGANDA ACCIDENT: नए साल का जश्न अचानक मातम में बदला, 9 की हुई मौत, कई घायल

UGANDA ACCIDENT: नए साल का जश्न अचानक मातम में बदला, 9 की हुई मौत, कई घायल

नई दिल्ली: पूर्वी अफ्रीका में बड़ा हादसा हो गया हैं। बता दें कि युगांडा के एक शॉपिंग मॉल में अचानक भगदड़ गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शनवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए। वहीं घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिए है। फिलहाल यहां की स्थिति सामान हैं।

जानकारी के अनुसार, कंपाला में फ्रीडम सिटी मॉल में लोग नए साल के जश्न के लिए जमा हुए थे, तभी अचानक  भगदड़ मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शनवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए। बताया जा रहा हैं कि आधी रात को जब लोग आतिशबाजी देखने के लिए बाहर निकले तो भगदड़ मच गई जिससे ये हादसा हो गया।

कंपाला पुलिस के  मुताबिक, घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। वहीं इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई। कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। इसके अलावा युगांडा की राजधानी कंपाला में कुछ दिन पहले एक ग्रामीण सामुदायिक स्कूल में आग लगने से बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a comment