
Earthquake: पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में रविवार को भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 6.5मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के मुतबाकि, भूकंप का केंद्र 65किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बता दें कि अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 2:15बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 273 किमी उत्तर पूर्व में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया कि भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में थी। इसके अलावा हाल ही में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बीते दिनों ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई थी। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
इंडोनेशिया में भी महसूस हुए झटके
वहीं इंडोनेशिया के टोबेलो में भी देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रही। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टोबेलो से 177 किमी उत्तर में था। इसकी गहराई 97.1 किमी पर थी, फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
Leave a comment