त्योहार के सीजन पर क्या आपको भी है मिलावट की चिंता? ऐसे करें नकली पनीर की पहचान

त्योहार के सीजन पर क्या आपको भी है मिलावट की चिंता?  ऐसे करें नकली पनीर की पहचान

नई दिल्ली: देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है।लोग अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार त्योहारों को मनाते आ रहे है और भारत में त्योहारों पर खाने का अपना एक अलग महत्व है। पूराने समय से ही त्योहार में खाने और खिलाने का अपना महत्व है। त्योहारों के दिनों में घर में नई-नई पकवान बनाये जाते है। जो एक तरह से हमारे दिल की खुशियों का प्रतिबिंब भी माना जाता है। ऐसे में जब खाना बनाया जाता है तो बहुत तरह की सामग्रियों की आवश्यकता होती है लेकिन मिलावटखोरों आजकल पूरे त्योहार का मजा खराब कर रखा है। वह आपका जायका बिगड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

आपको बता दे कि, त्योहार के सीजन में भारत में सबसे ज्यादा खपत पनीर की होती है। त्योंहारों पर पनीर बनाना सभी घरों में सबसे कॉमन है। लोग त्योहार पर पनीर का इस्तमाल सबसे ज्यादा करते है। इससे बनने वाले तरह-तरह के पकवान बनाते है। मीठे से लेकर कुछ नमकींन बनाने तक सबमें पनीर का इस्तमाल किया जाता है। लेकिन जो पनीर हम और आप इस्तमाल करते है वो कितना असली है या नकली इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है तो ऐसे में आज हम आपको बताएं कुछ तरीके जिससे आप आसानी से पहचान जाएंगे की पनीर असली है या नकली।

पनीर की पहचान कैसे करें

1. पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे मसलकर देखें। अगर पनीर टूटकर बिखरने लगा तो यह नकली है। दरअसल नकली पनीर में स्कीम्ड मिल्क पाउडर डला होता है जो ज्‍यादा दबाव सहन नहीं कर पाता और दबाने से टूटने लगता है।

2. सबसे पहले पनीर को पानी में उबालिए और ठंडा करिए। ठंडा होने के बाद पनीर पर कुछ बूंद आयोडीन टिंचर की डालें। अगर पनीर नीला हो गया तो पनीर मिलावटी है।

3. पहले पनीर को पानी में उबालिए और ठंडा होने पर सोयाबीन या अरहर दाल का पाउडर पनीर पर डालिए। 10 मिनट बाद अगर पनीर का रंग लाल होने लगा है तो पनीर नकली है। अगर आपके पनीर में डिटर्जेंट या यूरिया मिला है तभी ऐसा होगा।

Leave a comment