
रूस: राष्ट्रपति पुतिन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पुतिन के राइट हैंड माने जानें वाले एलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दरिया डुगिनकी कार धमाके में मौत हो गई है। धमाका इतना तेज था कि गाड़ी के परचे तक नहीं बचे है। धमाका मास्को के पास लैंड क्रूजर प्रेडो कार में हुआ है। कहा जा रहा है कि दरिया डुगिन एक म्यूजिक प्रोग्राम से घर वापस लौट रही थीं, तभी उनकी गाड़ी में ब्लास्ट हो गया। पुलिस फिलहाल इस हत्या की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के निशाने पर अलेक्जेंडर दुगिन थे, लेकिन वह बच गए और उनकी बेटी की मौत हो गई। वहीं एलेक्जेंडर दुगिन को पुतिन का ब्रेन कहा जाता है। कहा जाता है कि व्लादिमीर पुतिन कुछ भी करते है, उसके पीछे अलेक्जेंडर दुगिन की सोच होती है। ऐसे में वह आरोपियों के टारगेट पर थे और इस कारण यह घटना हुई है। घटना की जानकारी पाकर मोके पर दमकल विभाग और पुलिस पहुंची और कार की आग को शांत किया। फिलहाल पुलिस इस हत्या की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि हत्या को लेकर अलेक्जेंडर दुगिन ने ठीक एक साल पहले एक बात कही थी जो आज सही साबित हो गया। अलेक्जेंडर ने लिखा था, "जो मुझे नहीं मारता वो किसी और कई जान लेता है।" ऐसे में इस हत्या की जांच हो रही है और इसे हर पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है।
Leave a comment