Drugs Case: रिया चक्रवर्ती-शोविक की जमानत याचिका टली, मुंबई में बारिश के चलते कोर्ट की छुट्टी

Drugs Case: रिया चक्रवर्ती-शोविक की जमानत याचिका टली, मुंबई में बारिश के चलते कोर्ट की छुट्टी

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स मामले रिया चक्रवर्ती के सिर से मुश्किलों के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज बॉम्बे हाई कोर्ट में रिया और उनके भाई शोविक की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते ये सुनवाई आज नहीं होगी.

दरअसल, रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में 8 सितंबर को एनसीबी ने गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने रिया को 14 दिन यानि 22 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन कोर्ट ने कल रिया की न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर 6 अक्टूबर तक कर दिया है. जिसे लेकर रिया और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी.

इसी याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन बीती रात से मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज बॉम्बे हाईकोर्ट बंद है. जिसकी वजह से आज भी रिया और शोविक की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई है. 

वहीं दूसरी ओर ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े चेहरे सामने आ रहे हैं. एनसीबी के अनुसार जांच के दौरान ड्रग्स केस में 25 बड़े बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आया है, जिसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है और जल्द ही इनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. 

 

 

 

 

Leave a comment