
पंजाब: बरनाला पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने 56140 नशीली गोलियों और 450 नशीली दवा की शीशीओं सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों नशा तस्करों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। एसएसपी बरनाला ने कहा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान और भी कई नशा तस्कर हाथ आने की उम्मीद हैं।
दरअसल इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए बरनाला के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि बरनाला पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है उन्होंने बताया कि पहले मामले में पुलिस द्वारा दो नशा तस्करों को काबू कर 55000 नशीली गोलियां और 450 नशीली दवा की शीशियों सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दोनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए थे दोनों नशा तस्करों पर पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान और भी कई नशा तस्कर हाथ आने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई एक कार भी नशा तस्करों से बरामद की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस द्वारा 1140 नशीली गोलियों सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के तीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
वहीं बरनाला शहर में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं के मामले पर कहा कि पुलिस द्वारा तीन चोरों को गिरफ्तार कर पांच दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं और दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए हैं और पुलिस द्वारा एक लुटेरा गिरोह को काबू कर राइस मिल से चोरी किए जा रहे धान बरामद किया गया है।
Leave a comment