Drugs Case: ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ जारी, करिश्मा भी पहुंची NCB गेस्ट हाउस

Drugs Case: ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ जारी, करिश्मा भी पहुंची NCB गेस्ट हाउस

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रकुल प्रीत आज एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं, जहां उनसे ड्रग्स को लेकर पूछताछ जारी है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी पूछताछ के लिए एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं. एनसीबी ने दोनों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था.

इससे पहले रकुल को 24 सितंबर को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था हालांकि रकुल की ओर से कहा गया कि उन्हें समन नहीं मिला है. रकुल के इस बयान पर एनसीबी ने कहा कि रकुल बहानेबाजी कर रही हैं, जिसके बाद उन्हें दोबारा समन भेजा गया. एनसीबी के पास रकुल प्रीत सिंह की ड्रग्स चैट है, जिसके आधार पर पूछताछ हो सकती है. 
 
वहीं करिश्मा को भी ड्रग्स चैट के आधार पर समन भेजा गया है. दीपिका के साथ करिश्मा की ड्रग्स चैट सामने आई थी जिसमें दोनों के बीच हैश को लेकर बात हो रही थी. अब इसे लेकर एनसीबी की पूछताछ जारी है. बता दें कि ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं, जिसके बाद सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं और एनसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा है. 
 
 
 
 
 

Leave a comment