हरियाणा में बढ़ रहा नशे का कारोबार, उजाड़े कई परिवार

हरियाणा में बढ़ रहा नशे का कारोबार, उजाड़े कई परिवार

फतेहाबाद: पंजाब बॉर्डर के साथ लगते हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में नशे के कारोबार ने गांव से लेकर शहर के वार्डों तक में अपने पांव पसार लिए हैं। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने कई परिवारों को उजाड़ने का काम कर रहा है। रतिया शहर के वार्ड नंबर 12 की निवासी बुजुर्ग महिला संतोष देवी का भी नशे ने पूरा घर परिवार उजाड़ दिया।

नशे के चलते जहां संतोष देवी का मकान बिक गया, वही पिछले चार सालों में दो बेटों और पति को खो दिया है। वहीं, दामाद के भी नशेड़ी होने के चलते अपनी बेटी को भी अपने पास रखने को मजबूर हैं। प्रदेश में कई ऐसे परिवार मिल जाएंगे। जिससे नशे की लात ने उनके अपनों को छीन लिया है। जिसके चलते अब पीडित मां ने कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर फैसला लिया है कि नशे को रोकने के लिए वार्ड में कमेटी का गठन करके.. नशे पर पहरा लगाएंगे और प्रशासन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। नशे की जद्द में आए युवकों की पहचान करके उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भेजेंगे।

वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली समेत अनेक राज्यों की पुलिस संयुक्त रुप से बैठक कर इस चिट्ठे जैसे नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कई कठोर फैसले ले रही है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी नशे के बढ़ते चलन को लेकर क्षेत्र के गांवों को गोद लेकर गांव-गाव जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर बढ़ते नशे पर लगाम लगाने का काम कर रहा है। पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ जिले के साथ-साथ प्रदेश में एक्शन प्लान तैयार कर रही है। अब देखना होगा की कब तक इस बढ़ते नशे के कारोबार पर लागाम लगती है और प्रदेश नशे से कब मुक्त होगा।  

Leave a comment