ज्यादा पानी पीने से हो सकता है आपके शरीर को नुकसान

ज्यादा पानी पीने से हो सकता है  आपके शरीर को नुकसान

मानव शरीर में 60 फीसदी वजन पानी से भरा होता हैं ,पानी हमारें शरीर के लिए कितना जरूरी हैं इस बात को सब अच्छें से जानते हैं पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है इसी कारण विशेषज्ञ सवस्थ इंसान को दिन में 2 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकीन कई लोग प्यास न होने के बावजूद भी 2 लीटर से ज्यादा पानी पी लेते हैं, जो की हमारे स्वास्थय के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नया शोध किया है, जिसमें की पानी पीने को लेकर कई बातें सामने आई हैं।

पानी सही मात्रा में ही पीना चाहीए

कई लोग दिन भर जबरदस्ती पानी पीते हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन करने के बाद सलाह दी है की पानी तब ही पीना चाहिए जब प्यास लगे। बिना प्यास लगे पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और वह स्वास्थय समस्याएं पैदा कर सकती हैं ।आप को बता दें, की इस नई रिसर्च कोNational Academy of science  ने किया हैं। वैज्ञानिकों ने सभी लोगों का पानी पीने के दौरान फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंगटेस्ट किया और पानी पीने के दौरान मस्तिष्क में चलने वाली गतिविधियों को नोटिस किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि जब कोई व्यक्ति जबरदस्ती पानी पीता है, तो उसके दाहिने मस्तिष्क का हिस्सा अचानक एक्टिव हो जाता है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

ज्यादा जल हाइपोनैट्रीमिया की समस्या पैदा कर सकती है. हाइपोनैट्रीमिया की समस्या में इंसान को खून में सोडियम की कमी हो जाती है । जिसका सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता हैं। आप को पानी तब ही पीना चाहिए जब आपको प्यास हो।

Leave a comment