
नई दिल्ली : हरियाणा के सोनीपत से जहरीली शराब पीने से लगातार हो मौते होने की खबर सामने आ रही है. इसी बीच शुक्रवार देर रात को पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शनिवार को गांव गुमड़ में तीन और लोगों की मौत हो गई. साथ ही जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है.
आपको बता दें कि, सरकार के दो-दो लाख के मुआवजे के एलान के बाद गांव गुमड़ के ग्रामीणों ने 20 घंटे बाद लगाया जाम खोल दिया और शवों के अंतिम संस्कार कर दिए है. वहां ग्रामीणों ने गुमड़ गांव में शराब न बिकने देने की घोषणा की है.
वहीं पुलिस ने शराब के अवैध धंधे से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और साथ ही करीब 60 पेटी शराब बरामद की है. बता दें कि, कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई है. सोनीपत में एसआइटी ने शुक्रवार रात जहरीली शराब की सप्लाई करने के मुख्य आरोपि शराब ठेकेदार और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. वह नकली शराब तैयार कराकर गली-मोहल्लों में बिक्री करने वालों को सप्लाई करता था. वही मुख्य आरोपित आबकारी विभाग का मान्यता प्राप्त ठेकेदार है. साथ ही उसके महलाना रोड पर शराब के दो ठेके हैं.
Leave a comment