हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए इस फल का करें सेवन, कई बीमारियों के लिए भी कारगर

हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए इस फल का करें सेवन, कई बीमारियों के लिए भी कारगर

नई दिल्ली: ड्रैगन फ्रूट बहुत से स्वास्थ्य लाभ देने वाला फल है। यह फल अधिकांश ट्रॉफिकल क्षेत्रों में होता है, लेकिन आज के दौर में हर जगह आसानी से उपलब्ध है। अगर आप अपने स्वास्थ्य के लिए एक नेचुरल विकल्प की तलाश में है तो आप ड्रैगन फ्रूट ट्राई कर सकते है। इसमें बहुत अधिक डाइडरी फाइबर होता है। साथ ही प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी 136, प्रोटीन 3 ग्राम, कार्ब्स 29 ग्राम, फाइबर 7 ग्राम और आयरन की मात्रा 8% होती है। यह कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसलिए आज हम आपको इस फल से मिलने वाले कई फायदों के बारे में बताने वाले है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते है। एंटीऑक्सीडेट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करते है। ड्रैगन फ्रूट में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है।

पाचन क्रया को बनाए बेहतर

ड्रैगन फ्रूट में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। ड्रैगन फ्रूट में पानी की भी अच्छी मात्रा होती है जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है और डिहाइड्रेशन की वजह से डायरिया जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। ड्रैगन के सेवन से कब्ज, अपच और पेट दर्द की परेशानी नहीं होती है।

एनीमिया में फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो जाती है। एनीमिया (Anemia) में ड्रैगन फ्रूट बहुत फायदेमंद है। अगर खून की कमी दूर करना है तो ड्रैगन फ्रूट खाना शुरू कर दें।

Leave a comment