
नई दिल्ली: अगर आप अपनी रोजमर्रा के जीवन से परेशान हो गए हैं, तो आपको आराम करने के लिए लंबी छुटियां आपका इंतजार कर रही है। पूरा देश में 5 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है और साथ ही आपको 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक का लंबा वीकेंड भी मिल रहा है। जिसमें आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते है।
नवरात्रि 2022 अपने रंग बिखेरने वाला है और जल्द ही दशहरा भी आने वाला है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर यानि बुधवार को पड़ रहा है। ऐसे में आपके पास शनिवार से लेकर बुधवार तक का भरपूर समय है, बस इसमें समस्या आपको अष्टमी की छुट्टी की हो सकती है। अगर आप ये छुट्टी मैनेज कर सकते हैं तो ये समय आपके घूमने के लिए हर लिहाज से प्रफेक्ट है। मौसम को लेकर देख लो या फिर समय सीमा को लेकर यहां समय हर लिहाज से बेस्ट है।
दशहरा देश के कुछ हिस्सों में बहुत ही खास तरह से मनाया जाता है और अगर आप चाहें तो लॉन्ग वीकएंड पर इन जगहों में से एक जगह जा सकते हैं। इनमें से कुछ जगह रावण के लिए प्रसिद्ध है, तो कुछ रावण महोत्सव के लिए। तो चलिए जानते हैं, दशहरे पर इन खास जगहों के बारे में।
1. कोलकाता - दुर्गा पंडाल और दशहरा
कोलकाता की असली खूबसूरती दुर्गा पूजा में ही उभर कर आती है। नवमी और दशहरे के दिन कई जगह सिंदूर खेला होता है साथ ही साथ अगर आप फूड लवर हैं तो ये सबसे बेस्ट जगह हो सकती है। यहां पटाखों से लेकर ढोल ताशों और धुनुची नाच और दुर्गा मां की बिदाई ये सब देखने लायक होता है। यकीन मानिए नवरात्री का आनंद आ जाएगा अगर आप यहां घूमने जाएंगी।
2. मैसूर - दशहरा त्योहार
यहां दासारा महोत्सव मनाने का रिवाज पूरे 400 साल पुराना है। कर्नाटक में ये महोत्सव पूरे राज्य का बहुत खास है। यहां मैसूर का राजघराना भी हिस्सा लेता है। ये पूरे 10 दिन मनाया जाता है। मैसूर पैलेस भी जगमगा उठता है। हर शाम यहां कई प्रोग्राम होते हैं और लोकनृत्य होता है। यहां कर्नाटक की संस्कृति और संगीत दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। यही नहीं यहां हाथियों की रैली भी होती है। यहां जाएं और दशहरे का लुत्फ उठाएं।
3. कुल्लू - दशहरा उत्सव
यहां भी राजशाही त्योहार होता है और कुल्लू में देवी-देवताओं की मूर्तियों को अपने सिर पर रखकर ले जाते हैं लोग। एक सिरे से लेकर दूसरे तक ये रैली चलती है। इसके बाद मुख्य रघुनाथ मंदिर में सभी देवताओं की पूजा की जाती है। यहां का मंदिर भी बहुत खास है। ब्यास नदी के किनारे कई जगह कैम्पफायर भी की जाती है और यहां पर रावण की लंका को जलाने की प्रथा भी है। यहां लोग अलग-अलग तरह से तैयार होकर आते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं।
4. गुजरात- नवरात्री पूजा
गुजरात के किसी भी शहर में चले जाएं आप और आपको नवरात्री और दशहरे का सबसे अनोखा रूप देखने को मिलेगा। सभी जगह डांस-म्यूजिक आदि सब कुछ दिखेगा और साथ ही साथ रावण दहन को भी यहां काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। हर कोई पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजा होता है और साथ ही साथ लोगों को आनंदित करने के लिए पारंपरिक गुजराती खाना भी होता है।
5. दिल्ली- रावण दहन
अगर आपको लगता है कि दिल्ली कहीं दशहरा मनाने में पीछे है तो ऐसा नहीं है। यहां की रामलीला और दशहरा मैदान का दशहरा बहुत फेमस है और जिस तरह से रावण दहन खुद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में किया जाता है यहां के दशहरा को कम नहीं कहा जा सकता है। दिल्ली के आस-पास कई घूमने वाली जगह भी हैं जहां आप अपनी छुट्टियों में घूम सकते हैं।
6. वाराणसी - रामलीला और रावण दहन
वाराणसी में दशहरा काफी अलग होता है। यहां की रामलीला दिल्ली स्टाइल और गंगा आरती के साथ नवरात्री का आनंद कोलकाता वाला मिलता है। यहां तक कि वाराणसी से 15 किलोमीटर दूर रामनगर में सबसे चर्चित रामलीला होती है जिसे माना जाता है कि काशी के राजा ने शुरू करवाया था। आपको यहां त्योहार का आनंद मिल जाएगा।
Leave a comment