इंसानों ने जानवरों का दूध पीना क्यों किया शुरू, जानें दूध का इतिहास

इंसानों ने जानवरों का दूध पीना क्यों किया शुरू, जानें दूध का इतिहास

नई दिल्लीहजारों सालों से लोग अपने घरों में जनवरों को पालते आए है और साथ ही उनके दूध की भी सेवन करते आए है।वही दूध पीने की आदत का विकास उन लोगों में हुआ जो जानवर पालने का पेशा करते थे। हालांकि,जानवरों के क़रीब रहने से उन्हें जानवरों वाली बीमारियां भी हो जाती थीं। लेकिन, दूध पीने से उन्हें इन बीमारियों से लड़ने की ताक़त मिलती थी। बच्चों को इसीलिए तो दूध पीने की आदत डाली जाती है,लकिन क्या आपको पता है कि आखिरकार क्यों इंसानों ने जानवरों का दूध पीना शुरू किया था।

बता दें कि, दुनिया मे हर साल 70 करोड़ टन दूध पैदा होता है, जिसमें से 90 फीसद उत्पादन पालतू जानवरों के द्वारा किया जाता है। दूध उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा इंसानों के इस्तेमाल में आता है। लोगों ने सबसे पहले गांय के दूध का सेवन करना शुरु किया था फिर धीरें-धीरें भैंस, भेड़, बकरी और तो और कुत्तों के दूध का सेवन भी शुरु कर दिया। भूतकाल में जब बच्चा जन्म लेता था तो मां के दूध का सेवन करता था क्योंकि दूध बच्चें की वृद्धि के लिए आवश्यक था. फिर जब वो बड़ा होने लगता तो अपनी वृद्धि के लिए जानवरों के दूध का प्रयोग करने लगा। धीरें-धीरें इंसान दूध के प्रयोग से बहुत सी चीजें अपने उपयोग के लिए बनाने लगे जैसे कि चीज़, बटर, घी आदि। जो लोग शाकाहारी है उनके लिए भी बादाम शेक आदि जैसी और भी अन्य चीजें बनाई गई है।

इसके अलावा दूध पीने की पहली आदत पश्चिमी देशों के लोगों को लगी। उन्होंने ही पहले जानवरों को पालना शुरू किया था. अब भारत, यूरोप, और अमेरिका समेत एशिया भर में दूध पीने का चलन है। पहले के लोगों का मानना था कि जो लोग जानवरों को पालते है। उन्हें जानवरों के साथ रहते-रहते जानवरों वाली बीमारी हो जाती जिसके निवारण के लिए दूध पीया जाता था।

दूध का इतिहास

असल में चीन की पुरानी सभ्यता में दूध पीने को अच्छा नहीं माना जाता था. आज भी बहुत से चीनी नागरिकों के लिए चीज़ का इस्तेमाल भी उबकाई ला देता है। अगर हम इंसान के क़रीब 3 लाख साल के इतिहास के पन्ने पलटें, तो दूध पीने की आदत ज़्यादा पुरानी नहीं है।भले ही ये दावा किया जाता हो कि प्राचीन भारत में दूध की नदियां बहती थीं. पर, आज से 10हज़ार साल पहले बमुश्किल ही कोई इंसान ऐसा मिलता होगा, जो जानवरों का दूध पीता था, वो भी कभी-कभार।आज, भारत से लेकर यूरोप और अमरीका तक बहुत से लोग नियमित रूप से दूध का सेवन करते हैं।

Leave a comment