Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आपके पास भी है इन 3 कंपनियों का गैस सिलेंडर, फटाफट निपटा लें ये काम; कनेक्शन हो सकता है बंद!

क्या आपके पास भी है इन 3 कंपनियों का गैस सिलेंडर, फटाफट निपटा लें ये काम; कनेक्शन हो सकता है बंद!

Gas Connection:क्या आपने पास भी इंडेन, एचपी या फिर भारत गैस का कनेक्शन है। तो ये खबर आपके लिए है, कंपनियों की तरफ से लगातार ग्राहकों को एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट कर रही है कि 16 अगस्त तक एलपीजी सिलेंडर से जुड़े इस काम को हर हाल में पूरा कर लें।

अगर आपने तय समय के भीतर आपने ये काम नहीं किया, तो फिर आपका कनेक्शन बंद भी किया जा सकता है। ये काम घर से आसानी से किया हो सकता है। ये काम महज कुछ मिनटों का है।

कंपनी लगातार कर रही अलर्ट  

दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से एलपीजी ग्राहकों को उनके मोबाइल नंबर पर लगातार एक एसएमएस भेजा जा रहा है। जिसमें ईकेवाइसी करने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा एक्स पर पोस्ट के जरिए भी कंपनियां इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह कर रही है। कंपनियों की तरफ से वॉर्निंग भी दी जा रही है कि तय समय के भीतर ईकेवाईसी नहीं होने पर दिक्कत हो सकती है और नए गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो सकता है। यानी साफ है कि आपके पास सिर्फ छह दिनों का समय है।

घर बैठे कर सकते हैं ये काम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी-ईकेवाइसी को लेकर सिर्फ अलर्ट ही नहीं किया है बल्कि यूजर्स को घर बैठे इस काम को आसानी से पूरा करने का तरीका भी बताया गया है। इंडियन ऑयल की बात करें, तो वह इंडियन ऑयल वन ऐप के माध्यम से ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। या फिर अपने एलपीजी एजेंसी के पास जाकर या सिलेंडर डिलीवरी कर्मी के जरिए ईकेवाईसी करा सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal ka Mausam 11 August: दिल्ली से बिहार तक बारिश का दौर तेज, 14 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे कई राज्यों में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है।

TMC नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की मिली अनुमति

Supreme Court on Abhishek Banerjee: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी को सितंबर में तीन सप्ताह के लिए आंखों के इलाज हेतु विदेश यात्रा की अनुमति दे दी। बनर्जी ने कथित घृणास्पद भाषण मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा उन पर लगाई गई शर्तों को हटाने के लिए याचिका दायर की थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast