
नई दिल्ली: अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते है तो इसके कई कारण हो सकते है। गलत खानपान,खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज न करना, जरूरी पोषक तत्व न लेनें जैसी चीजों को नजरअंदाज करके भी लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा अधिक बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं।
1. गर्म पानी पिएं
जब लोग बीमार पड़ते हैं या फिर सर्दी या जुकाम होता है तो ऐसे में उन्हें गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि बिना किसी बीमारी के भी आपको हल्का गर्म पानी पीना ही चाहिए, ऐसा करने से आप बीमार कम पड़ेंगे।
2.रोजाना एक्सारसाइज करें
कई लोग अपनी जीवन शैली में इन दिनों इतना व्यस्त हो गए है की लोग व्यायाम करना भुल गए है,हेल्थी लाइफस्टाइल जीनें को लिए रोजाना एक्सारसाइज करें
3.नियमित समय की नींद लें
रातभर जागने के कारण कम नींद होना सभी बीमारियों के मुख्य कारण होते हैं. इस कारण भी लोग बार-बार बीमार होते हैं. इसलिए रोजाना 7 से 8 घटें की नींद जरुर लेनी चाहिए।
4.विटामिन-सी वाले आहार का सेवन करें
गर्मियों के मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं, इसलिए इस मौसम में ठीक से खाने पीने का सलाह दी जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन C शामिल कर सकते हैं। ये इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसलिए खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको विटामिन C मिले।
Leave a comment