
नई दिल्ली: भारतीय रसोई में प्याज अहम रोल अदा करती है और ये हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए कच्ची प्याज का उपयोग किया जाता है। इसका सबसे अधिक इस्तेमाल स्वादिष्ट सब्जी बनाने में किया जाता है। इसके अलावा भारत मे ज्यादातर कच्चे प्याज का सेवन सलाद के रूप में खाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चे प्याज का सेवन आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है।
कच्चे प्याज खाने के नुकसान
1-पेट संबंधी समस्या
कच्चे प्याज का अत्यधिक सेवन करने से उल्टी पेट में जलन, मतली, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। क्योंकि इसमें नेचुरल फ्रुक्टोज अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इन परेशानियों का कारण बन सकता है।
2- साल्मोनेला संक्रमण
अमेरिका में एक साल पहले साल्मोनेला बैक्टीरिया ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया था। यहां इसके कई मामले सुनने को मिले थे। इस बीमारी के बारे में बताया गया कि, यह दूषित प्याज खाने की वजह से ही फैली। इस बीमारी के चलते लोगों को पेट संबंधी कई परेशानियां होने लगी, जिससे ज्यादातर आंतों के मार्ग पर बुरा असर पड़ता है। ये जरूरी नहीं है कि, यह बीमारी केवल कच्चे प्याज को खाने से ही नहीं बल्कि अधपके मांस और अंडे, मुर्गी पालन इत्यादि से भी बढ़ती है।
3- लिवर को हो सकता है नुकसान
प्याज पोटेशियम से भरपूर होती है, जिसकी वजह से बॉडी के कार्डियो लीवर सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है और इसके चलते सीने में जलन जैसी समस्या पैदा होती है।
Leave a comment