
नई दिल्ली: भारत में जहां दान की बात आ जाती है। हर कोई अपनी हसियत से दान देने के लिए तैयार हो जाते है। वहीं भारत में तीज-त्योहार के मौके पर दान किया जाता है। जिन लोगों को भोजन की जरूरत होती है उनको भोजन जिनको वस्त्र की जरूरत होती है उनको वस्त्र दिए जाते है। माना जाता है कि दान देने से भगवान की कृपा होती है। लेकिन कई ऐसी चीजें होती है जिसका दान नहीं करना चाहिए। आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताएंगे जिनको दान की वस्तुओं में शामिल नहीं करना चाहिए।
प्लास्टिक की चीजें ना करें दान
अपने जीवन में कभी भी प्लास्टिक से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक से बनी चीजों के दान करने से घर में कई तरह के नुकसान होने लगते है।
स्टील के बर्तनों का ना करें दान
प्लास्टिक के बाद बात आती है स्टील के बर्तनों की। कभी भी स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर घर में अशांति फैल जाती है। घर में में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और घर की सुख-शांति चली जाती है।
बासी भोजन का दान ना करें
अपने जीवन में कभी भी किसी व्यक्ति को बासी भोजन ना खिलाएं। ऐसा करने पर आपको कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भोजन खिलाना है तो आप ताजी भोजन का दान दे सकते है।
नुकीली चीजें को ना करें दान
अपने जीवन में कभी भी किसी व्यक्ति को नुकीली चीजें जैसे कि चाकू या कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य पर काफी बुरा असर पड़ता हैऔर घर-परिवार के सदस्यों के बीच संबंध भी खत्म होने लगते हैं।
झाडू दान ना करें
किसी भी व्यक्ति को झाडू का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि झाडू का दान करने से घर में मौजूद पैसा खत्म होने लगता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
Leave a comment