ब्रेकफास्ट में न खाएं ये 4 चीजें, वरना पड़ जाएगा लेने के देने

ब्रेकफास्ट में न खाएं ये 4 चीजें, वरना पड़ जाएगा लेने के देने

Foods Avoid in Morning: हमेशा सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह के समय हमारी पाचन शक्ति तेज होती है। ऐसे में सही चीजें खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिल जाता है। लेकिन अगर आप गलत फूड्स का सेवन करेंगे तो आपके स्वास्थ के हानिकारक भी हो सकता है। चलिए जानते हैं कि सुबह ब्रेकफास्ट में और खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए।

चाय-कॉफी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेटचाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय-कॉफी में कैफीन पाया जाता है। यह एसिडिटी को बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर लेवल में भी इजाफा कर सकता है जिसके साथ कई परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है।

मसालेदार ब्रेकफास्ट

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह के वक्त कम मसालेवाला ब्रेकफास्ट खाना चाहिए। अगर आप सुबह के समय मसालेदार चीजों का सेवम करते हैं तो पेट के अंदरूनी लाइनिंग को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण बेचैनी और पेट की कई समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है।

सिट्रस फ्रूट्स

ब्रेकफास्ट में कभी भी खट्टे फल जैसे की संतरा, नींबू और चकोतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। सिट्रस फ्रूट्स से आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इन फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी, पेट फूलने की समस्या, डाइजेशन प्रॉब्लम्स और सीने में जलन हो सकती है।

दही

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए दही जबरदस्त फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। सुबह के समय दही खाना खतारनाक साबित हो सकता है। ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है और खाली पेट दही तबीयत भी बिगाड़ सकती है।

Leave a comment