सिंघाड़े के सेवन से होते है ये चमत्कारी फायदे, सेहत को होते है अनेकों फायदे

सिंघाड़े के सेवन से होते है ये चमत्कारी फायदे, सेहत को होते है अनेकों फायदे

नई दिल्ली: सीजन में आने वाले फल और सब्जियां हमारे शरीर को तमाम तरह के फायदे देते हैं। मौसम के होने की वजह से ये महंगे भी नहीं होते, जिससे आपकी पॉकेट पर भी बोझ नहीं बढ़ता। ऐसी ही एक सब्जी है सिंघाड़ा जिसका सीजन शुरू हो चुका है।

बता दें कि ये एक जलीय सब्जी है जो पानी के अंदर यानी तालाब, धान के खेतों, झीलों वगैरह में उगती है। इसका स्वाद जितना अच्छा होता है उससे भी कहीं ज्यादा फायदे ये खुद में समेटे है। सिंघाड़े का सेवन आपको तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।

तमाम पोषक तत्व लेकिन कैलोरी न के बराबर

सिंघाड़े की खास बात ये है कि इसमें तमाम तरह के न्यूट्रीएंट्स होते हैं लेकिन ये कैलोरी बहुत ही कम होती हैं। इसलिए आप आराम से बिना वजन बढ़ने की चिंता किए इसका मजा ले सकते है। 100 ग्राम सिंघाड़े में मात्र 97 कैलोरी होती हैं और ये फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीज, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत होते है।

एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं भरपूर

सिंघाड़ा खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। ये वो मॉलिक्यूल होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से बॉडी की रक्षा करते है। स्टडीज से पता चला है कि सिंघाड़े में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रैडिकल्स से मुक्त करते हैं जो बहुत सी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते है।

बीपी और हार्ट डिसीज में लाभदायक

सिंघाड़े से हार्ट डिसीज में भी फायदा मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रोल लेवल भी कम होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

Leave a comment